Fire in damar factory दमकल कर्मियों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रायपुर। Fire in damar factory राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला की एक डामर फैक्ट्री में शनिवार की दोपहर भीषण आग लग गई।आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार छा गया। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही 4 से 5 दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि आग वेस्टर्न तार प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में लगी थी। इस फैक्ट्री में डामर यानी तारकोल का निर्माण किया जाता है।

Fire in damar factory आखिर कैसे लगी आग

प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और उरला पुलिस मौके पर पहुंची। उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर के मुताबिक घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। अन्य दिनों की तरह आज भी फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। Fire in damar factory उसी दौरान अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के भीतर काफी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग काफी तेजी से फैलने लगी।

Read more : Illigal bangadeshi in cg : बांग्लादेशी परिवार रायपुर में बेच रहा था अंडा, पुलिस को कैसे मिली सूचना, फिर कैसे अंडे की दुकान पर भेष बदलकर पहुंची पुलिस

हताहत होने की सूचना नहीं

इसे देख वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर तत्काल ही फैक्ट्री से बाहर निकल गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते आग पूरे फैक्ट्री में फैल गई। जिससे काले धुएं का गुबार उठने लगा। Fire in damar factory काले धुएं का गुबार देखकर आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया था।

दमकल कर्मियों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।