Bus Accident: भटगांव और जरही क्षेत्र से कोल कर्मियों को लेकर महान -3 और जगन्नाथपुर कोल माइनस जा रही थी बस, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

अंबिकापुर। SECL कर्मियों से भरी एक बस शनिवार की रात अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे (Bus Accident) में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से 5 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। यहां कुछ घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भी भटगांव अस्पताल पहुंचे।

सूरजपुर जिले के महान-3 और जगन्नाथपुर कोल खदान में भटगांव और जरही क्षेत्र के एसईसीएल कर्मी हर दिन बस (Bus Accident) से काम करने आते जाते हैं। शनिवार की रात भी बस में सवार होकर करीब 20 SECL कर्मी ड्यूटी करने जा रहे थे।

इसी बीच रात करीब 10 बजे जरही-केरता मार्ग पर सुखाड़ी पुलिया के नीचे बस अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद कोल कर्मियों के बीच चीख पुकार मच गई। हादसे (Bus Accident) में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 कर्मी घायल हो गए।

Also Read: Car steering fail in cg : चलती कार का स्टेयरिंग हुआ फेल, दीवार से जा टकराई, 3 की मौत, 2 घायल, रास्ते में बिखरा खून

Bus accident: 5 कर्मियों की हालत गंभीर

हादसे की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कर्मियों को बस से निकालकर भटगांव अस्पताल लेकर पहुंची। यहां घायलों का इलाज शुरू किया गया। सूचना (Bus Accident) पर कोल माइंस अधिकारी समेत सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हाल चाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इधर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन कर्मचारियों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर में उनका इलाज जारी है।