Principal promotion 2025: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर प्रमोशन दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह आदेश नवा रायपुर से जारी किया। जानें पूरी जानकारी।

रायपुर। Promotion News: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। एक साथ 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर प्रमोशन का तोहफा दिया है। यह आदेश राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवा रायपुर से जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) बनाया गया है। इसी तरह 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई है।

Promotion News: देखें List

Read More: Leave on birth Day: पुलिस जवानों को जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी, आईपीएस ने की योजना की शुरुआत… सेलिब्रेशन भी होगा

शिक्षकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल

इस निर्णय से राज्यभर में शिक्षकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस प्रमोशन प्रक्रिया के पूर्ण होने से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रमोशन प्रक्रिया तय मानकों और नियमों के अनुसार पूरी की गई है और जल्द ही इन सभी प्राचार्यों को नवीन पदस्थापन संबंधी आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।