दो बच्चों के पिता व एक बच्चे की मां के बीच हुआ प्यार, फिर दोनों की फांसी पर लटकी मिली लाश

On: Thursday, July 11, 2024 11:51 AM
ad

0 8 महीने पहले दोनों भाग गए थे घर से, एक महीने पहले दोनों शहर से लौटे, इसी बीच दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

अंबिकापुर। शादीशुदा प्रेमी जोड़े का शव सीतापुर के ग्राम गेरसा में बुधवार की सुबह पेड़ पर लटकता मिला। मृत युवक के दो बच्चे हैं, जबकि महिला का एक बच्चा है। दोनों के बीच फूलों की खेती और उसकी बिक्री के दौरान प्यार हुआ था। करीब 8 महीने पहले दोनों घर से भाग निकले थे। एक महीने पहले घर लौटे और युवक के गांव में किराए के मकान में रहने लगे। इसी बीच बुधवार को दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरसा निवासी जयभान चौहान 32 वर्ष शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे हैं। उसका जशपुर जिले के ग्राम बरजोरा, कांसाबेल निवासी मंजू चौहान 26 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मंजू का मायका जशपुर जिले के अंकिरा, तुमला में है। जयभान पिछले एक महीने से किराए के मकान में अपने ही गांव में मंजू के साथ रह रहा था। इसी बीच बुधवार को धोबीडीपा में आम के पेड़ पर उन्होंने फांसी लगा ली।

सूचना पर केरजू चौकी पुलिस व सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

फूलों की खेती करती थी मृतिका मंजू

मंजू फूलों की खेती करती थी। उसे बेचकर वह अच्छा मुनाफा कमाती थी। इस दौरान ही उसकी पहचान जयभान से हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया था।

8 महीने पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। महीने भर पहले ही दोनों घर लौटे थे। इसके बाद से गेरसा में ही किराए के मकान में दोनों रह रहे थे। इसी बीच दोनों ने आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment