रफ्तार से दौड़ रही थी पिकअप.. अनियंत्रित होकर पलटने से एक मजदूर की गई जान, 20 लोग हुए घायल

On: Tuesday, July 16, 2024 3:21 PM
Raigarh Barmkela area accident fast pickup overturned death injured
ad

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया

रायगढ़। प्रदेश में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। बारिश का समय है उपर से रफ्तार से सड़कों पर फर्राटे से दौड़ती गाड़ियां यमराज बन गई हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता कि सड़क दुर्घटनाएं नहीं होती। आज जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र में एक घटना घटी है। तेजी से दौड़ती पिकअप में मजदूर बैठे हुए थे, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप पलट गई।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान मौके पर ही एक की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरमकेला क्षेत्र के जंगल मार्ग पर यह हादसा हुआ।

पिकअप में खैरझीटी गांव के मजदूर सवार थे, जो सारंगढ़ जा रहे थे। तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ी के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया अस्पताल में भर्ती कुछ की हालत गंभीर, है उन्हें गहरी चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment