Bigg Boss OTT 3 Finale: सना मकबूल के हाथ लगी ट्रॉफी, बनीं बिग बॉस OTT सीजन 3 की विजेता

On: Friday, August 2, 2024 7:27 PM
ad

Bollywood Desk. मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले के साथ इस शो का समापन भी हो चूका है। 42 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को इस शो का विनर सामने आने आ गया है। अनिल कपूर की मेजबानी में हुए इस शो के टॉप- 5 फाइनलिस्ट में सना मकबूल, रणवीर शौरी, साईं केतन राव, कृतिका मलिक और नेजी शामिल थे। इन सभी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए सना मकबूल ने इस बार के OTT सीजन 3 का खिताब अपने नाम कर लिए है। इस शो का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था, जबकि दूसरे सीजन के विजेता एल्विश यादव रहे थे। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने इस शो को होस्ट किया है।

21 जून धमाकेदार तरीके से शो का आगाज हुआ था और ग्रैंड फिनाले के साथ 2 अगस्त को इसका समापन हो गया। इस बार का पूरा शो काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहा जिसमें अरमान मालिक और विशाल के बीच की झड़प काफी चर्चा में रही। इस सीजन की पूरी बागडोर अनिल कपूर के हाथ में थी और 15 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की थी।

लगभग 42 दिनों से चले आ रहे बिग बॉस OTT सीजन 3 में विनर का चेहरा सामने आ गया है। टॉप 5 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़कर सना मकबूल ने ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जाहिर है कि वो अब विनर के लिए तय राशि 25 लाख रुपये की भी हकदार होंगी। सना मकबूल ने इस शो के प्रबल दावेदार नेजी को पीछे छोड़कर ये जीत हासिल की है। इसके अलावा 5 दावेदार कंटेस्टेंट में कृतिका मलिक, साईं केतन राव और रणवीर शौरी भी शामिल थे।

फिनाले के मंच पर अनिल कपूर धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आए। शो से बाहर हुए सदस्य भी फिनाले का हिस्सा बने और इन सभी सदस्यों के साथ, अनिल कपूर, मंच पर थिरकते हुए नजर आए। इसमें कोई कहने की बात नहीं है कि हमेशा की तरह अनिल कपूर का एनर्जी लेवल एकदम हाई था और उनके झक्कास अंदाज ने सभी को पीछे छोड़ दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment