अब निशाने पर कौन?, हिंडनबर्ग ने फिर दी भारत को चेतावनी, पहले अडानी को दिया था झटका

On: Saturday, August 10, 2024 5:30 AM
ad

नई दिल्ली। अमरीकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बार फिर भारतीय उद्योग घरानों को चेतावनी जारी की है। हिंडनबर्ग ने अभी नाम उजागर नहीं किया है। ऐसे में देखना होगा कि इस बार उसके निशाने पर कौन है? पिछले साल हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर बड़े दावे किए थे, जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में बड़ा क्रैश देखा था। अडानी के तमाम शेयर्स में भारी गिरावट दर्ज हुई थी, जिससे बाहर निकलने में अडानी ग्रुप को काफी समय लग गया। हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त की सुबह एक्स पर एक पोस्ट की है। इसमें लिखा है, ‘भारत के लिए जल्द ही कुछ बड़ा है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हिंडनबर्ग फिर से कोई बड़ी रिपोर्ट देने वाला है।

जानें, 24 जनवरी को क्या हुआ था

बता दें, 24 जनवरी 2023, भारत के इतिहास की वो तारीख है, जिसने देश के दूसरे सबसे अमीर इंसान और अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी को हिला कर रख दिया था। इसी दिन अमेरिका की हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसके बाद ना सिर्फ अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स डाउन हुए, बल्कि पूरा का पूरा शेयर बाजार ही हिल गया। हालांकि, इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर अभी भी अपनी पुरानी वाली पोजीशन पर नहीं आ सके हैं। अब इसी हिंडनबर्ग रिसर्च फिर चेतावनी दी है।

अभी क्या है अडानी की पोजीशन

हिंडनबर्ग रिसर्च ने जब गौतम अडानी के ग्रुप के खिलाफ अपनी रिपोर्ट जारी की थी। उसके बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर प्राइस में तेजी से गिरावट आई थी। रिपोर्ट आने से पहले गौतम अडानी दुनिया के टॉप-5 अमीर लोगों में शामिल थे, लेकिन रिपोर्ट आने के कुछ दिन बाद ही उनकी नेटवर्थ आधी रह गई थी और वह दुनिया के टॉप-25 रईसों की लिस्ट से भी बाहर हो गए थे। हालांकि सालभर के अंदर ही गौतम अडानी की कंपनी ने रिकवरी की। अभी वह भारत के दूसरे सबसे अमीर और दुनिया के टॉप-15 रईसों में शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment