MP Chintamani Maharaj: रायपुर से लौटे थे सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अलसुबह 3 बजे ले जाया गया अस्पताल
अंबिकापुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज (MP Chintamani Maharaj) की बुधवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सांसद रायपुर गए थे। यहां उन्होंने राज्यपाल और सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात की, फिर वे अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए थे। यहां पहुंचने के बाद अचानक तबियत खराब हो गई।

बताया जा रहा है कि सांसद चिंतामणि महाराज के पेट में अचानक असहनीय दर्द उठा। इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें अल सुबह करीब 3 बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी (MP Chintamani Maharaj) हालत फिलहाल स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।






