Firing on youth in Durg: शुक्रवार की देर रात फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई, लेकिन हमलावरों का निशाना चूक जाने के कारण युवक की जान बच गई।
दुर्ग। Firing on youth in Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई, लेकिन हमलावरों का निशाना चूक जाने के कारण युवक की जान बच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने इसे अब तक मामूली विवाद बताकर FIR दर्ज नहीं की है।
पीड़ित को कान के पास आई चोट
घटना में बाल-बाल बचे युवक की पहचान विकास उर्फ राजू प्रजापति के रूप में हुई है। गोली उसके कान के बेहद करीब से निकल गई, जिससे उसे हल्की चोट आई। घायल युवक ने अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। पीड़ित ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उस पर जानलेवा हमला किया गया है और यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है।
घटनास्थल से गोली के अवशेष बरामद
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से गोली के अवशेष मिले हैं। आसपास की दीवारों पर भी एक से अधिक फायरिंग के निशान पाए गए, जिससे यह साफ होता है कि हमलावरों ने युवक को मारने के इरादे से कई राउंड फायर किए। इसके बावजूद पुलिस ने इसे “साधारण विवाद” बताते हुए मामला दबाने की कोशिश की, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
Read More: झाड़ियों में मिला नरकंकाल…. कई दिनों से आ रही थी तेज बदबू, बकरियां दौड़ीं तो हुआ मामले का खुलासा
Firing on youth in Durg: FIR अब तक नहीं
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद जामुल थाना पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है। घटना स्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
इलाके में दहशत
फायरिंग की खबर फैलते ही पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं को मामूली विवाद मानकर टाल दिया जाएगा, तो अपराधियों के हौसले और भी बढ़ जाएंगे। लोग पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन FIR दर्ज न होने और मामले को हल्का बताने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्द इस मामले में गंभीरता दिखाएगी और वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करेगी।






