6 दोस्तों ने मिलकर युवक को मार डाला…. इस बात पर हुआ था विवाद, लाठी से सिर फोड़ा, गला घोंटा, फिर लाश फेंककर भागे

On: Monday, November 17, 2025 9:55 AM
ad

Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छह दोस्तों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी।

जांजगीर-चांपा। Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छह दोस्तों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि उसने एक युवक की जान ले ली। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पीड़ित रोहित महंत और आरोपी समूह के बीच विवाद की शुरुआत 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे हुई। प्रार्थी प्रमोद कुर्रे द्वारा दर्ज FIR के मुताबिक, आरोपी सागर कर्ष अपने साथियों के साथ घोघरा नाला स्थित रवि चतुर्वेदानी की किराना दुकान के पास शराब पीने को लेकर गाली-गलौज और झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान रोहित महंत वहां पहुँचा और सागर को अपशब्द कहने लगा। विवाद बढ़ने पर सागर ने रोहित को 3–4 थप्पड़ मारे, जिसके बाद रोहित वहां से चला गया।

इसके बाद रोहित वहां से भाग गया। लड़ाई-झगड़े के बाद सागर कर्ष अपने साथी नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास बैठा था। उसी समय करीब 9:30 बजे रोहित महंत फिर वहां पहुंचा और सागर तथा उसके साथियों को दोबारा गाली-गलौज करने लगा। इसके कारण फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

इस दौरान गाली-गलौज से फिर सागर और उसके दोस्त भड़क गए। सभी दोस्त एक राय होकर रोहित महंत को मारने की साजिश रची। रोहित महंत को सभी ने मिलकर जमकर पीटा। इस दौरान नागेश्वर, अश्वनी, विजय, विनय, आकाश और अज्जू ने रोहित के हाथ पैर को पकड़कर रखा।

Read More: सरकारी स्कूल का शिक्षक बच्चों को सिखा रहा था गलत अंग्रेजी, ‘EARE’ को कान, ‘NOGE’ को पढ़ाया नाक… Video वायरल होते ही मचा बवाल

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं सागर कर्ष ने डंडे से रोहित महंत के सिर पर जोरदार हमला किया। इससे रोहित बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सागर कर्ष ने साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। FIR दर्ज कर पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश शुरू की। छापेमारी के दौरान छहों आरोपी हिरासत में लिए गए। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।

गांव में दहशत, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल है। पुलिस ने नदी किनारे और मुक्तिधाम क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी चांपा थाना क्षेत्र के घोघरा नाला के निवासी हैं।

सागर कर्ष पिता छतराम कर्ष, उम्र 27 वर्ष
नागेश्वर नायडू पिता राजू नायडू, उम्र 23 वर्ष
अश्वनी कुमार सतनामी पिता लक्ष्मी प्रसाद सतनामी, उम्र 24 वर्ष
विजय श्रीवास पिता नर्मदा श्रीवास, उम्र 25 वर्ष
विनय कुर्रे पिता ललित कुर्रे, उम्र 29 वर्ष
आकाश उर्फ अज्जू साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 25 वर्ष।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now