President Draupadi Murmu: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में होंगीं शामिल
अंबिकापुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में शामिल होंगीं। वे चौपर से गांधी स्टेडियम में सुबह करीब 11 बजे उतरेंगी, उसके बाद कार से पीजी कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो जाएंगीं। इस दौरान वे जनजातीय गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल, राज्यमंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल रहेंगे
ऐसा है राष्ट्रपति का प्रस्तावित कार्यक्रम







