KBC की हॉट सीट पर बैठीं छत्तीसगढ़ की पत्रकार, बिग बी के सामने आज होगा मुकाबला… FB पर पोस्ट कर साझा की खुशी

On: Wednesday, December 3, 2025 9:49 AM
KBC की हॉट सीट पर बैठीं छत्तीसगढ़ की पत्रकार, बिग बी के सामने आज होगा मुकाबला… FB पर पोस्ट कर साझा की खुशी
ad

KBC 2025 News: छत्तीसगढ़ की युवा महिला पत्रकार ने लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में अपनी जगह बनाई है। प्रज्ञा का यह एपिसोड 3 दिसंबर की रात 9 बजे प्रसारित होगा।

रायपुर। KBC 2025 News: राजधानी रायपुर की युवा पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने अपने जुनून और मेहनत के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंचकर उन्होंने नई उपलब्धि हासिल की है।

प्रज्ञा का यह एपिसोड 3 दिसंबर की रात 9 बजे प्रसारित होगा। उन्होंने अपनी इस सफलता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उनकी पोस्ट पर पत्रकारिता जगत के साथ-साथ आम लोगों ने भी बधाइयों की बाढ़ लगा दी है।

KBC 2025 News: प्रदेश में खुशी की लहर

प्रज्ञा ने बताया कि हॉट सीट तक पहुंचने की इस यात्रा में कड़ी मेहनत, लगातार अभ्यास और परिवार का सहयोग उनके साथ रहा। रायपुर से ताल्लुक रखने वाली इस युवा पत्रकार की उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। प्रज्ञा की इस सफलता से प्रदेश में खुशी की लहर है और लोग उत्सुकता से उनके एपिसोड के प्रसारण का इंतजार कर रहे हैं।

7 महीनों की लंबी तैयारी का सफर

प्रज्ञा ने लिखा कि “हॉट सीट तक पहुंचना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। यह 7 महीने की लंबी और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी, जिसमें भाग्य के साथ मेहनत और नॉलेज सबसे ज्यादा काम आते हैं।” प्रज्ञा प्रसाद ने बताया कि केबीसी का सफर अप्रैल माह में शुरू हुआ, जब सोनी लिव पर सवालों के जवाब देने की प्रक्रिया शुरू हुई। मई में उन्हें दूसरा कॉल आया, जिसमें कंप्यूटरीकृत दो सवाल पूछे गए। दोनों प्रश्न सही होने पर तीसरा कॉल आया और उन्हें मुंबई बुलाया गया।

मुंबई में पवार पब्लिक स्कूल में उनका जीके का लिखित टेस्ट लिया गया। करीब 100 से ज्यादा पन्नों की बुकलेट भरने के बाद दो घंटे में ही परिणाम घोषित किया गया, जिसमें वे पास रहीं। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू और स्क्रीन टेस्ट हुआ, जिसमें 25 मिनट का साक्षात्कार और चार जीके प्रश्न शामिल थे।

Read More: Crime News: पत्नी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला, बेटियों को खिलाई नशे की गोलियां… पति की क्रूरता देख लोगों के उड़े होश

केबीसी और चैनल ही उठाता है पूरा खर्च

केबीसी कंटेस्टेंट और उनके एक साथी का आने-जाने का खर्च, होटल में रुकने का खर्च, खाने-पीने का खर्च सबकुछ खुद वहन करती है। यानि अगर आप दो लोगों के साथ जा रहे हैं, तो आपका एक रुपये भी खर्च नहीं होता। आपको मुंबई आने के बाद बिल्कुल परेशान नहीं होना पड़ता। बता दें कि दो लोगों के अलावा अगर आप तीसरे की इजाजत लेते हैं, तब आपको उसका खर्च वहन करना पड़ेगा। केबीसी की टीम बहुत अच्छी तरह से आपका ख्याल मुंबई में रखती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now