CAF कैंप में जवान की गोली मारकर हत्या, सोते समय साथी जवान ने की फायरिंग… मचा हड़कंप

On: Monday, December 22, 2025 11:17 AM
CAF कैंप में जवान की गोली मारकर हत्या, सोते समय साथी जवान ने की फायरिंग… मचा हड़कंप
ad

Breaking News: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की उसी कैंप में तैनात दूसरे जवान द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गातापार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

राजनांदगांव। Murder News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित घाघरा बटालियन कैंप से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की उसी कैंप में तैनात दूसरे जवान द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गातापार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इस घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। सोनवीर वर्तमान में खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि सोनवीर और उसी कैंप में तैनात जवान अरविंद गौतम के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से आपसी विवाद और तनाव चल रहा था।

सोते समय फायरिंग

बीती रात सोनवीर कैंप में आकर सो गया था। जब वह गहरी नींद में था, तभी आरोपी जवान अरविंद गौतम ने मौके का फायदा उठाकर उस पर गोली चला दी। गोली पहले सोनवीर के हाथ को चीरती हुई उसके गाल में जा फंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से कैंप में मौजूद अन्य जवानों में अफरा-तफरी मच गई और सभी मौके पर पहुंच गए।

Read More: Huge car accident: Video: NH पर कार हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मां-बेटा भी शामिल, बेटे का अगले माह था निकाह, पति-पत्नी जिंदगी-मौत से लड़ रहे जंग

मौके पर हुई मौत

घटना के तुरंत बाद घायल जवान को गंभीर हालत में सोमवार तड़के जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के राजनांदगांव पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आरोपी जवान गिरफ्तर

इस वारदात के बाद घाघरा बटालियन कैंप और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के साथ-साथ संबंधित सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं। आरोपी जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now