Crime News: पति और बेटी ने मिलकर अपनी ही पत्नी/मां के साथ मारपीट की। हमले में घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया…

सरगुजा। Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति और बेटी ने मिलकर अपनी ही पत्नी/मां के साथ मारपीट की। हमले में घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अवैध संबंध के शक में महिला की पिटाई

पुलिस के अनुसार, घटना 29 दिसंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापार में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका शराब पीती थी और कभी-कभी घर नहीं आती थी। इसी बात को लेकर पति और बेटी नाराज थे। साथ ही, महिला पर अवैध संबंध का शक होने के चलते उन्होंने उसके साथ मारपीट की। हमले में घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More: बकरा काटने वाले हथियार से पत्नी का गला काटा… इस बात पर हुआ था विवाद, जानकर उड़ जाएंगे होश

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।