Durg SP को आखिर क्यों करनी पड़ी हवाई फायरिंग, समझिए दशहरे पर क्या है हथियारों का कनेक्शन

On: Saturday, October 12, 2024 12:18 PM
ad

Durg SP जितेंद्र शुक्ला ने हवाई फायरिंग की। तत्पश्चात वाहन शाखा रक्षित केन्द्र दुर्ग में वाहनों की भी पूजा की गई।

दुर्ग. Durg SP पुलिस लाईन शस्त्रागार में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा किया गया। शस्त्र पूजा में SP जितेन्द्र शुक्ला की धर्मपत्नि संगीता शुक्ला शामिल हुईं। इसके बाद जितेन्द्र शुक्ला उनके साथ माता दुर्गा की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा मंत्र उच्चारण के साथ की गई। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दी गई।

Durg SP ने हवाई फायरिंग की

पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद durg SP जितेंद्र शुक्ला ने हवाई फायरिंग की। तत्पश्चात वाहन शाखा रक्षित केन्द्र दुर्ग में वाहनों की भी पूजा की गई। पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत् गुजरात राज्य से आए हुए durg SP पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें : Mahadev Satta App: महादेव सट्टा एप्प का संचालक सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रुके थे ईडी के अधिकारी

durg SP ने विशेष इंतजाम किया

दशहरा के दिन पुलिस लाईन में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मां भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके। durg SP के अलावा इस कार्यक्रम में ASP सुखनंदन राठौर, ASP वेदव्रत सिरमौर, ASP अभिषेक झा, CSP  चिराग जैन जिला, CSP सत्यप्रकाश तिवारी, CSP हरीश पाटिल, SDOP आशीष बन्छोर, DSP  हेमप्रकाश नायक,  DSP चन्द्रप्रकाश तिवारी, सेनानी डी विश्वकर्मा, RI नीलकंठ वर्मा, सहायक उप निरीक्षक (एमटी) शेख मुस्ताक, शस्त्रागार प्रभारी पी सोलोमान, सउनि पुरूषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment