Chhath pooja in America: विदेशों में भी छठ महापर्व की धूम, अमेरिका के एडिसन और न्यूजर्सी में भी रखा व्रत, सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

On: Friday, November 8, 2024 6:47 AM
ad

Chhath pooja in America: बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका “बजाना” ने हर साल की तरह इस साल भी “छठ महापर्व 2024” का किया आयोजन, न्यू जर्सी में इस पारंपरिक पूजा को एक जुट हो कर मनाया

अंबिकापुर। Chhath pooja in America: लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व की धूम भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी पहुंच चुकी है। यही वजह है कि इस बार भी छठ पर्व को विदेशों में भी मनाया गया। दुनियाभर में बसें बिहार, उत्तर प्रदेश या पूर्वांचल के लोगों ने छठ महापर्व विधि विधान के साथ मनाया। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने नदी या तालाब किनारे छठ व्रत किया। सूर्य देवता को नमन किया। पूजा से संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर साझा किया।

बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका बजाना द्वारा अमेरिका के एडिसन और न्यूजर्सी सहित कई अन्य राज्यों में छठ महापर्व मनाया गया। व्रतियों ने 36 घंटे का कठिन उपवास रखा तथा अस्ताचल और उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर परिवार की सूख समृद्धि की कामना की।

सूपा में फल रखकर सूर्य देवता को अर्पित किया। हाथ जोड़कर व्रति नदी या तालाब में खड़े रहे। महिलाएं साड़ी और पुरुष कुर्ता पैजामा में नजर आए। सूर्य और प्रकृति की पूजा का पर्व छठ पिछले कई वर्षों से न्यूजर्सी अमेरिका में भी पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है।

Also Read : Ambikapur traffic: छठ को लेकर आज दोपहर 12 बजे से कल सुबह 10 बजे तक शहर का ऐसा रहेगा रूट चार्ट, यहां होगी पार्किंग, जान लें पूरी बात वरना होगी परेशानी

Chhath pooja in America: यह पर्व प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने की देता है सीख

लोक आस्था का यह पर्व प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने की सीख देता है। स्वच्छता या सफाई के महत्व को बताता है।

स्वच्छता की ऐसी सोच हमें केवल कुछ दिनों के लिए ही नहीं, बल्कि हर दिन अपनानी चाहिए। भले ही यह कुछ दिनों का महापर्व है, मगर इसकी श्रद्धा और भक्ति, आस्था और परंपरा तो हमारे दिलों मे प्रतिदिन होनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment