Aanchal-Saksham Love Story: मरकर अमर है मेरा प्यार… प्रेमी की लाश से विवाह कर सबको रुला गई आंचल, बोली- पुलिसवालों ने उकसाया, भाई ने मार दी गोली

On: Tuesday, December 2, 2025 9:22 AM
ad

Aanchal-Saksham Love Story: प्रेमी के लाश से शादी करने के बाद लड़की ने कहा- मारने वाले जीत कर भी हार गए और हारने वाला मर कर भी जीत गया। आज हमारे प्यार की जीत हुई है…

Aanchal-Saksham Love Story: प्यार किया था… बस इतनी सी बात थी, लेकिन उसी प्यार को नापाक मानने वाली सोच ने सक्षम की सांसें छीन लीं। विरोध, मौत और फिर लाश से शादी। यह कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि किसी की जिंदगी की कहानी है। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है।

तीन साल के प्रेम संबंध को जाति और तथाकथित इज्जत की दीवार ने खत्म कर दिया। प्रेमी सक्षम ताटे की हत्या के बाद उसकी प्रेमिका आंचल ने उसके शव के साथ ही विवाह रचा लिया, ताकि वह आजीवन खुद को उसकी पत्नी कह सके।

Aanchal-Saksham Love Story: हत्या और धोखे की दर्दनाक कहानी

नांदेड़ शहर के जूना घाट (जूना गंज) इलाके में गुरुवार की शाम 20 वर्षीय सक्षम ताटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप आंचल के पिता और भाइयों पर है, जो उसकी दूसरी जाति के प्रेम संबंध से नाराज़ थे। पुलिस के अनुसार, आंचल के भाई हिमेश मामिडवार का सक्षम से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने सक्षम पर गोली चला दी। गोली उसकी पसलियों को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद उसके सिर पर टाइल से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवारवालों ने किया था भरोसा, फिर रच दी साजिश?

आंचल ने पुलिस को बताया कि उसके परिजनों ने शादी की अनुमति देने का आश्वासन दिया था। उसके भाई सक्षम से मिलते-जुलते थे, खाना खाते थे और भरोसा दिलाते थे कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आंचल के मुताबिक, अचानक सारा माहौल बदल गया और सक्षम की हत्या की गई। आंचल ने दो पुलिसकर्मियों धीरज कोमलकर और महीत असरवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उसके भाइयों को उकसाया था। उसने दावा किया कि उसी दिन उसके छोटे भाई ने उसे थाने ले जाकर सक्षम के खिलाफ झूठी शिकायत कराने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया।

Read More: अपने ही बहन के बच्चे का पिता बना भाई, जांच में सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई, बेटी की बात सुनकर परिवार भी रह गया दंग

विरोध में प्रेमिका ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

शुक्रवार शाम जब सक्षम का परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी आंचल वहां पहुंच गई। उसने प्रेमी के शरीर पर हल्दी लगाई, अपने माथे पर सिंदूर लगाया और सक्षम के शव के साथ सात फेरे लिए। आंचल ने कहा “मैं विधवा नहीं, सक्षम की दुल्हन हूं। मौत भी हमें अलग नहीं कर सकती।” वह अब सक्षम के घर में रह रही है और उसके माता-पिता की सेवा करने की कसमें खा चुकी है।

परिजनों की गिरफ्तारी, पुलिस जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़की ने बताया कि उसके पिता और भाईयों ने जुर्म कबूल भी किया है। सक्षम की हत्या के बाद आंचल को उसके भाई ने धमकाया था कि अगर वह बाहर निकली तो वह सक्षम के परिवार (Aanchal-Saksham Love Story) को भी नहीं छोड़ेगा। आंचल ने मांग की है “मेरे पिता और भाइयों को फांसी मिले। उन्होंने मेरे प्यार की हत्या की है।”

सवालों के घेरे में पुलिस और परिवार

  • यह मामला कई बड़े सवाल खड़े करता है-
  • क्या वाकई पुलिसकर्मियों ने हत्या के लिए उकसाया?
    क्या सक्षम को समय रहते बचाया जा सकता था?
    क्या आंचल को साजिश से दूर रखा गया?

समाज पर बड़ा सवाल

यह घटना एक बार फिर बताती है कि आज भी कई परिवारों की नजर में जाति, समाज और इज्जत बेटी की खुशी से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। प्यार को स्वीकार करने से बेहतर, वे अपनी बेटी के भविष्य और उसकी जिंदगी को दांव पर लगा देते हैं। फिलहाल नांदेड़ पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। लेकिन सक्षम की मौत और आंचल की मजबूरी दोनों ही समाज की उस जहरीली मानसिकता पर फिर से सवाल खड़े करती हैं, जो प्यार को पाप मानकर हत्या तक कर देती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now