कांग्रेस नेता का बड़ा बयान- जल्द ही सांसद भोजराज नाग की जा सकती है सांसदी! इस मामले को लेकर बढ़ा विवाद… जवाबी रिपोर्ट दर्ज

On: Tuesday, September 16, 2025 3:34 PM
ad

Politics News: “सांसद भोजराज नाग की दाढ़ी में तिनका है। हाईकोर्ट में उनका झटका लग चुका है, और बहुत जल्द उनकी सांसदी चली जाएगी।”

कांकेर। CG Politics News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री के एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे गलत तरीके से सोशल मीडिया पर डाले जाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा सांसद भोजराज नाग द्वारा नारेबाजी के बाद पुलिस ने वीडियो डालने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, इस घटना ने कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का नया सिलसिला शुरू कर दिया है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप

कांग्रेस ने भाजपा द्वारा रिपोर्ट लिखवाने के खिलाफ जवाबी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। भाजपा के नेताओं के अनुसार, कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के नेताओं के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गलत तरीके से प्रचारित कर रहे थे, जिस कारण भाजपा के पदाधिकारी और नेता परेशान हो गए। इसके जवाब में कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि भाजपा इन पोस्ट्स से घबराकर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा रही है।

Read More: शराब पिलाकर अलग-अलग युवकों से Sex करवाया… सहेली व उसकी मां ने नाबालिग से कराया देह व्यापार, ऐसे हुआ मामला का खुलासा

CG Politics News: कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

14 सितंबर की रात 11:30 बजे, कांकेर पुलिस ने कांग्रेस सोशल मीडिया के पदाधिकारी अजय भाषवानी के खिलाफ अपराध क्रमांक 342 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज किया। कांग्रेस ने इसे गैर-कानूनी कार्रवाई बताते हुए पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित शिकायतों पर समान रूप से कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही शिकायतों पर पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है, जबकि कांग्रेस के खिलाफ की जा रही शिकायतों पर टालमटोल की जा रही है।

भोजराज नाग पर हमला: कांग्रेस के आक्रामक बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान जोर शोर से चल रहा है, जिसके चलते भाजपा बौखलाहट में आकर कांग्रेस के खिलाफ झूठी रिपोर्ट्स लिखवा रही है।

कांग्रेस के नेता बीरेश ठाकुर ने भाजपा सांसद भोजराज नाग पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि “सांसद भोजराज नाग की दाढ़ी में तिनका है। हाईकोर्ट में उनका झटका लग चुका है, और बहुत जल्द उनकी सांसदी चली जाएगी।” इसके अलावा, थाने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिकों का जमावड़ा देखने को मिला, जिन्होंने भाजपा के खिलाफ विरोध जताया और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now