Bilaspur Shooting Case: कांग्रेस नेता के ऑफिस में 10 से 12 राउंड फायरिंग, हमले में दो लोग हुए घायल, इलाके में मचा हड़कंप

On: Wednesday, October 29, 2025 10:53 AM
Bilaspur Shooting Case: कांग्रेस नेता के ऑफिस में 10 से 12 राउंड फायरिंग, हमले में दो लोग हुए घायल, इलाके में मचा हड़कंप
ad

Bilaspur Shooting Case: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में कांग्रेस जनपद उपाध्यक्ष के निजी ऑफिस के सामने फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। दो राउंड फायरिंग के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिलासपुर। Bilaspur Shooting Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात हुई। कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के निजी ऑफिस में नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाश अचानक आए और बिना कुछ बोले गोलियां चला दीं। दो राउंड फायरिंग के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि तीन से चार नकाबपोश हमलावर बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उतरते ही लगातार छह राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई और पूरा इलाका दहशत में आ गया।

Bilaspur Shooting Case: दो लोग घायल

गोली सीधे नीतेश सिंह की ओर चलाई गई थी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। नीतेश सिंह के ऑफिस में चंद्रकांत और राजू ठाकुर को लगी, जिससे दोनों वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में अपोलो रेफर किया गया। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मस्तूरी और तोरवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Read More: Girlfriend murder: लडक़ी बनकर इंस्टाग्राम पर डालता था फोटो, देखता था मर्डर-2 मूवी, हरकत देख गर्लफ्रेंड ने बनाई दूरी तो हत्या कर जला दी लाश

जमीन विवाद की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में इस हमले के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बिलासपुर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

गांव में मची हलचल, आसपास के गांव से भी पहुंचे लोग

मस्तूरी में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इधर किरारी और मुढ़पार से भी कई लोग वहां पहुंचे। इधर मस्तूरी में गोली चलने की जानकारी मिलते ही सन्नाटा छा गया। लोग एक दूसरे से घटना के संबंध में जानकारी लेते दिखे। इस दौरान लोग जमीन विवाद में गोली चलने की बात एक दूसरे से कहते रहे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now