BJP workers viral video: पिकनिक मनाने गए भाजपा व भाजयुमो के नेताओं ने डांस के दौरान अपनी ही पार्टी के भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाने के लगाए नारे, जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी लेगी फैसला
अंबिकापुर. सरगुजा भाजपा व भाजयुमो पदाधिकारियों का पिकनिक स्पॉट पर डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (BJP workers viral video) हो रहा है। वीडियो हाल ही का बताया जा रहा है। डांस के दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष हटाओ, भारत सिंह को हटाओं के नारे लगाए। वीडियो सामने आते ही पार्टी में हलचल बढ़ गई है। इस नारे के बाद भाजपा के बीच गुटबाजी धरातल पर आ गई है। वहीं इस मसले पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया का कहना है कि इसके बारे में पार्टी फैसला लेगी।
भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों में गुटबाजी आम बात हो गई है। भाजपा को अनुशासन वाली पार्टी माना जाता है। संगठन का फैसला ही सर्वोच्च होता है, इसके बावजूद पार्टी में भितरघात की स्थिति रहती है। अंबिकापुर में ऐसी ही गुटबाजी का एक वीडियो (BJP workers viral video) 22 दिसंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें भाजपा सरगुजा के मंडल अध्यक्ष, दो महामंत्री के अलावा भाजयुमो कार्यकर्ता समेत 1 दर्जन से अधिक लोग पिकनिक मनाए गए थे। यहां उन्होंने म्यूजिक पर जमकर डांस किया। डांस के दौरान उन्होंने कमलेश तिवारी जिंदाबाद के जहां नारे लगाए।
वहीं जिलाध्यक्ष हटाओ, भारत सिंह हटाओ (BJP workers viral video) के भी नारे लगाए। बता दें कि कमलेश तिवारी वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा पार्षद हैं। वे वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह के खास माने जाते हैं।
BJP workers viral video: सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
पिकनिक स्पॉट पर डांस व नारे लगाने का वीडियो वहां मौजूद पार्टी के नेताओं ने ही मोबाइल पर बनाया। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल (BJP workers viral video) कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी के भीतर की गुटबाजी व अंदरूनी कलह सामने आ गई है। अब पार्टी इस पर क्या एक्शन लेती है? यह आने वाले समय में पता चलेगा।






