Brutal Murder: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेन-देन का था विवाद, 2 घायल

On: Thursday, September 5, 2024 4:28 AM
Brutal Murder
ad

Brutal Murder: रात 8 बजे चली गोली, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, रात भर चला सर्च ऑपरेशन

दिल्ली। Brutal Murder: बुधवार की रात नरेला इलाका गोलियों की गूंज से तब दहल उठा जब एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले शख्स और मृतक के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद था। वारदात के दौरान मौके पर खड़े दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की तलाश शुरु कर दी है।

दिल्ली के नरेला इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की बीती रात गोली मारकर (Brutal Murder) हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम लेन-देन के विवाद पर किया गया। पुलिस ने बताया कि हमले में प्रॉपर्टी डीलर के दो कर्मचारी भी घायल हो गए हैं। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। वारदात में दो लोगों के शामिल होने की प्रारंभिक जानकारी मिली है।

Brutal Murder

प्रॉपर्टी डीलर का नाम मनीष बताया जा रहा है। उसके साथ उसके कर्मचारी प्रवीण और कुलबीर भी हमले में घायल हुए हैं। वारदात के बाद तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने प्रॉपर्टी डीलर मनीष को मृत (Brutal Murder) घोषित कर दिया।

Also Read: Swati maliwal case : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को शर्तों के साथ जमानत

वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Brutal Murder: आशीष और दीपक की तलाश जारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में आशीष और दीपक की तलाश शुरु कर दी गई है। दोनों भवन निर्माण सामग्री की ट्रेडिंग करते हैं। दोनों ने बिल्डर को भी कुछ मटेरियल दिए थे। जिसके हिसाब में दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

Brutal Murder

डिप्टी कमिश्नर रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर लंबित भुगतान को ही पुलिस हमले (Brutal Murder) का कारण मान रही है। आरोपियों ने लेन-देन के विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ही उसे गोली मार दी।

Also Read: Modi government: मोदी सरकार बनाएगी 74 नई सुरंगें, लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की आएगी लागत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment