Cg nikay chunav: छत्तीसगढ़ के इस निगम में भी भाजपा की मेयर, अलका बाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता को 60,000 से अधिक वोटों से हराया

On: Saturday, February 15, 2025 3:20 PM
ad

Cg nikay chunav इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और अलका के समर्थक भी नजर आए। दुर्ग निगम में जीत के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।

दुर्ग। Cg nikay chunav छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल नगर निगम दुर्ग में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू को 60,000 से ज्यादा मतों से मात दी है।

Cg nikay chunav भाजपा में खुशी की लहर

भाजपा की मेयर प्रत्याशी अलका बाघमार को 107642 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को 40,347 वोट मिले हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने नई महापौर अलका बाघमार को जीत का प्रमाण पत्र दिया। Cg nikay chunav इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और अलका के समर्थक भी नजर आए। दुर्ग निगम में जीत के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।

Ambikapur Nigam Results: अंबिकापुर निगम में भाजपा ने जीते 31, कांग्रेस ने 15 तो निर्दलीय ने 2 वार्ड, जानिए 48 वार्डों में किसे मिले कितने वोट

पाटन नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा

भिलाई नगर निगम के वार्ड 24 पार्षद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सेन ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं रिसाली नगर निगम के वार्ड 34 में कांग्रेस के राहुल राय ने जीत दर्ज की है। Cg nikay chunav नगर पंचायत पाटन में भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की है। 15 वार्डों में 8 वार्ड में भाजपा और सात वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

उतई में भी खिला कमल

भिलाई चरोदा निगम के उपचुनाव में वार्ड 32 देवबलौदा बस्ती से भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव ने जीत दर्ज की है। उतई नगर पंचायत में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद जीत लिया है। Cg nikay chunav इसके साथ ही उतई के 15 वार्डों में दस वार्ड में भाजपा, तीन में कांग्रेस और दो वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment