CG Police Commissioner: संजीव शुक्ला बने छत्तीसगढ़ के पहले पुलिस कमिश्नर, 16 IPS ऑफिसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

On: Thursday, January 22, 2026 10:45 PM
ad

CG Police Commissioner: छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली आज से लागू, 2004 बैच के IPS अफसर हैं संजीव शुक्ला, बिलासपुर के थे IG

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू कर दी गई है। इस प्रणाली के लागू होते ही 2004 बैच के IPS अफसर संजीव शुक्ला को राजधानी रायपुर शहर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर पदस्थ थे। राज्य सरकार ने 15 अन्य IPS अफसरों का भी ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इसके तहत 2007 बैच के IPS रामगोपाल गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बनाया गया है।

इसी प्रकार अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज पदस्थ किया गया है। वहीं वर्ष 2007 बैच के IPS अफसर बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था से पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय तथा लाल उमेद सिंह (IPS-2011) को रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर पदस्थ किया गया है।

Also Read: जहां रहोगे बाजा बजा दूंगा, कोर्ट तक जाऊंगा… प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान BJP नेता ने अधिकारियों को दी धमकी, लाखों का धान जब्त

CG Police Commissioner: देखे ट्रांसफर लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now