CM poster controversy: CM साय की तस्वीर से अभद्रता… इन कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज, वायरल Video ने बढ़ाया बवाल

On: Saturday, November 29, 2025 12:26 PM
CM poster controversy: CM साय की तस्वीर से अभद्रता… इन कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज, वायरल Video ने बढ़ाया बवाल
ad

CM poster controversy: गुरुवार को कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अनुशासनहीनता और अभद्र आचरण की शिकायतें सामने आईं।

बिलासपुर। CM poster controversy: बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ अभद्रता किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा की शिकायत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने इस घटना के विरोध में अमर अग्रवाल के निवास से रैली निकालते हुए सिविल लाइन थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और सीएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

CM poster controversy: इनके खिलाफ FIR दर्ज

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, कांग्रेस कार्यकर्ता सदाब खान सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More: Elephants killed villager: NH-43 पार करते ही मालगाड़ी से चौंके हाथी, उग्र होकर बुजुर्ग को दौड़ाकर कुचला… इस हाल में मिली लाश

युवा मोर्चा ने की सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा युवा मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया, जिससे जनभावनाएं आहत हुई हैं। युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कृत्य न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद का भी अपमान है।

देखें Video

जानें पूरा मामला

गुरुवार को कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अनुशासनहीनता और अभद्र आचरण की शिकायतें सामने आईं। आरोप है कि प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ अपमानजनक हरकतें कीं, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कलेक्टर कार्यालय घेराव के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी।

देखें Video

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now