Congress leader resign: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

On: Thursday, January 16, 2025 10:44 AM
Congress leader resign
ad

Congress leader resign: निकाय चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा देने से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जल्द ही भाजपा में कर सकते हैं प्रवेश

रायपुर। निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज नेता पूर्व सांसद, विधायक व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पीआर खूंटे ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Congress leader resign) दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वे जल्द ही नई पार्टी बना सकते हैं या भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। पीआर खुंटे के इस्तीफे से कांग्रेस में हडक़ंप मचा हुआ है।

हम आपको बता दें कि पीआर खूंटे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान में उपाध्यक्ष थे। वे पलारी से विधायक रह चुके हैं। वहीं सारंगढ़ लोकसभा सीट से वे सांसद भी रहे हैं। पीआर खूंटे से जोगी के शासनकाल में भाजपा छोडक़र (Congress leader resign) कांग्रेस में प्रवेश किया था।

Congress leader resign
PR Khunte

उन्होंने वर्ष 2022 में राज्यसभा सांसद के लिए पार्टी की ओर से दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया था। इस्तीफे में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

Also Read: Online betting: मुख्य सटोरिया सुधीर गुप्ता भी गिरफ्तार, 15 बैंकों में खुलवा रखे थे 300 खाते, 4 आरोपी कल ही भेजे गए हैं जेल

Congress leader resign: भाजपा में कर सकते हैं प्रवेश

दिग्गज नेता पीआर खूंटे (Congress leader resign) चूंकि भाजपा छोडक़र कांग्रेस में आए थे। अब इस्तीफा देने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे या तो नई पार्टी बनाएंगे या भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव से ऐन पहले उनके इस्तीफे को लेकर कांग्रेस नेताओं में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment