Falgun Month 2025: कल से शुरू होगा फागुन का महीना… होली, महाशिवरात्रि समेत 10 दिन रहेंगे व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

On: Tuesday, February 11, 2025 9:44 PM
ad

Falgun Month 2025 माह में हिंदुओं का दूसरा सबसे बड़ा पर्व रंगों का त्यौहार ‘होली’ जो आता है। न सिर्फ होली बल्कि महाशिवरात्रि समेत अन्य कई बड़े त्यौहार भी फागुन के महीने में ही सेलिब्रेट किये जाते है।

ख़बरनवीस डेस्क। फाल्‍गुन का महीना हिंदी संवत का आखिरी महीना होता है। इस वर्ष 2025 में इस माह की शुरुआत 13 फरवरी से हो रही है और इसका समापन 14 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा। फाल्गुन के महीने को आम बोलचाल की भाषा में फागुन माह भी कहा जाता है। फागुन मास सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी माह में हिंदुओं का दूसरा सबसे बड़ा पर्व रंगों का त्यौहार ‘होली’ जो आता है। न सिर्फ होली बल्कि महाशिवरात्रि समेत अन्य कई बड़े त्यौहार भी फागुन के महीने में ही सेलिब्रेट किये जाते है। देखते हैं फागुन माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट- 

हर एक तिथि है खास

  • – 16 फरवरी 2025 को संकष्टी चतुर्थी मनाई जायेगी, जोकि भगवान गणपति जी को समर्पित है। 
  • – 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी मनाई जायेगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। 
  • – 25 फरवरी 2025 को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। 
  • – 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने से भोलेबाबा की कृपा प्राप्त होती है। 
  • – 27 फरवरी 2025 को फाल्गुनी अमावस्या पड़ेगी। इस दिन बन रहे शुभ संयोगों में पितरों के निमित्‍त दान-पुण्‍य करना लाभकारी रहेगा। 

Also Read: Sex racket :  जिले में पुलिस ने होटल और स्पा सेंटर में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 7 लड़कियों के साथ 5 पुरुष

  • – 3 मार्च 2025 को वैनायकी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा और उनके निमित्त व्रत रखें। 
  • – 7 मार्च 2025 से होलाष्टक की शुरुआत होगी, जोकि होली से 8 दिन पहले आरंभ होते है। इन दिनों शुभ कार्य वर्जित होते है। 
  • – 7 मार्च 2025 को ही दुर्गा अष्टमी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित है। 
  • – 10 मार्च 2025 को आमलकी एकादशी व्रत रहेगा, जिसे रंगभरी एकादशी भी कहते है। इस व्रत को करने से मोक्ष प्राप्ति होती है। 
  • – 13 मार्च 2025 को होलिका दहन होगा। 
  • – 14 मार्च 2025 को रंगों की बरसात होगी यानी रंगपर्व धुलेड़ी मनाई जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment