Female prisoner escaped: तबीयत खराब होने पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर से शाम को लाया गया था अस्पताल, कुछ ही घंटे बाद हो गई फरार

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड वार्ड में भर्ती एक महिला बंदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर शुक्रवार की रात फरार हो गई। तबियत खराब होने पर उसे शाम को ही सेंट्रल जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर मणिपुर थाना पुलिस महिला बंदी की खोजबीन में जुट गई है। महिला एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में बंद थी।

शहर के मायापुर घुटरापारा निवासी महिला आरती सोनी नशे का अवैध कारोबार करती थी। कोतवाली पुलिस द्वारा उसे 12 अप्रैल को नशे के अवैध सामान के साथ गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा गया था।

इसके बाद से वह जेल में ही बंद थी। 30 मई को तबियत खराब होने की शिकायत पर उसे सेंट्रल जेल प्रबंधन द्वारा शाम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला जेल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। उसकी सुरक्षा में जेल प्रहरी भी तैनात थे।

Also Read: Minister Laxmi Rajwade :भरी सभा में भड़की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अफसरों से बोलीं अगर एक टाइम तुम लोगों को पानी नहीं मिलेगा तो छटपटा जाओगे

Female prisoner escaped: रात में हो गई फरार

देर रात महिला बंदी सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गई। जब प्रहरी ने वार्ड में झांककर देखा तो वह गायब थी। फिर उसने मामले की सूचना जेल प्रबंधन को दी। इससे वहां हड़कंप मच गया।

मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं जेल अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जेल प्रहरी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

पहले भी कई बार बंदी हो चुके हैं फरार

हम आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बंदियों और कैदियों के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई बंदी फरार हो चुके हैं। इसके बावजूद जेल प्रहरियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है।

कभी कभी तो इलाज के नाम पर बंदियों को VIP ट्रीटमेंट भी दिया जाता है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन इस दिशा में जेल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। सिर्फ जेल प्रहरियों पर निलंबन की कार्रवाई कर अधिकारियों द्वारा पल्ला झाड़ लिया जाता है।