Gangster encounter गैंगस्टर अमन साव का झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। सोमवार देर रात पलामू में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव ढेर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस रायपुर जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव को झारखंड के रांची ले जा रही थी।

अंबिकापुर। Gangster encounter गैंगस्टर अमन साव का झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। देर रात पलामू में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव ढेर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस रायपुर जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव को झारखंड के रांची ले जा रही थी। इसी दौरान पलामू में गैंगस्टर अमन साव ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।

Gangster encounter रायपुर जेल में था बंद

मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमन साव पिछले 148 दिन से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। जिसे एक पुराने मामले में झारखंड पुलिस लेने के लिए रायपुर पहुंची थी। सोमवार को ही झारखंड पुलिस उसे रायपुर से लेकर रांची के लिए रवाना हुई। इसी दौरान पलामू में रात 8:11 बजे गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। Gangster encounter गैंगस्टर अमन मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। भागते हुए उसने पुलिस पर गोलियां चलाई जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया।

Read More: ED Raid: भूपेश के घर ईडी की रेड पर सियासी बवाल! CM बोले – जांच में कोई दखल नहीं देगा… तो टीएस ने कहा- आज ही क्यों..

रायपुर कारोबारी पर फायरिंग

गैंगस्टर अमन साव को 14 अक्टूबर को रायपुर में एक कारोबारी पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में रखा गया था। वह 148 दिन से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। गैंगस्टर अमन साव पर झारखंड में 50 से ज्यादा मामले दर्ज थे। उसके गुर्गे अलग-अलग जिलों में रंगदारी मांगने का काम कर रहे थे।