Girl students protest: छात्राएं उतरीं सड़क पर… अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर से मिलने की मांग

On: Monday, February 2, 2026 1:50 PM
Girl students protest
ad

Girl students protest: कस्तूरबा आश्रम की छात्राओं ने अपने आश्रम अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क पर सुबह 6 बजे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूरजपुर। Girl students protest: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। कस्तूरबा आश्रम की छात्राओं ने अपने आश्रम अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क पर सुबह 6 बजे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि आश्रम में उन्हें ठीक से भोजन नहीं दिया जा रहा है और अधीक्षक का व्यवहार अनुचित है।

धरने के दौरान छात्राओं ने जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अड़िग रुख अपनाया। जैसे ही प्रदर्शन की सूचना पुलिस और प्रशासन तक पहुंची, तत्काल पुलिस और SDM मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को शांत करने और मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं कलेक्टर से सीधे मिलने की जिद्द पर बनी रही।

Read More: 2 दोस्तों संग मिलकर प्रेमी ने GF को मार डाला… इस बात से था नाराज़, दो महीने बाद कैसे खुला राज?

छात्राओं ने कही यह बात

जानकारी के अनुसार, छात्राओं का कहना है कि आश्रम में उनके साथ मिलने-जुलने और खाने-पीने के मामले में अनदेखी की जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मामला गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकालने की कोशिश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और आस-पास के व्यापारियों ने भी धरने के दौरान छात्राओं के समर्थन में रोष व्यक्त किया। प्रशासन का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now