IAS Cadre Allocation 2024: IAS कैडर लिस्ट जारी… छत्तीसगढ़ को मिला 3 नए अधिकारियों का तोहफा, यहां देखें पूरी लिस्ट

On: Monday, December 8, 2025 11:51 AM
IAS Promotion: नए साल का बड़ा तोहफा… इन 7 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट
ad

UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास करके भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। आइए यहां पूरी लिस्ट देखें…

रायपुर। IAS Cadre Allocation 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास करके भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कैडर आवंटन की सूची जारी कर दी है। बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ को कुल तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं।

इस वर्ष की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका वांछित गृह राज्य कैडर उत्तर प्रदेश आवंटित किया गया है। यह आवंटन न केवल उनकी शानदार सफलता को दर्शाता है, बल्कि उन्हें अपने गृह प्रदेश के विकास में सीधे योगदान करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

छत्तीसगढ़ को कुल तीन नए IAS अधिकारी मिले

छत्तीसगढ़ को इस बार जिन तीन युवा प्रशासनिक प्रतिभाओं का साथ मिला है, उनमें विविधता देखने को मिलती है। कैडर पाने वालों में गोकुल आरके शामिल हैं, जिनका गृह राज्य तमिलनाडु है। वहीं, तेलंगाना से आने वाले वाध्यता यशवनाथ को भी छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है। तीसरे अधिकारी, इशांत जैसवाल, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। ये तीनों अधिकारी अब राज्य की नीतियों को लागू करने और सुशासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read More: गर्भवती महिला को दिए गए सरकारी सिरप से निकला मांस का टुकड़ा, मचा हड़कंप, वायरल हुआ Video

IAS Cadre Allocation 2024: देखें List

UPSC परीक्षा टॉपर्स और उनके कैडर

शक्ति दुबे – यूपी
हर्षिता गोयल – गुजरात
डोंगरे अर्चित पराग – कर्नाटक
शाह मार्गी चिराग – गुजरात
आकाश गर्ग – AGMUT
कोमल पुनिया – यूपी
आयुषी बंसल – मध्य प्रदेश
राजकृष्ण झा – बिहार
आदित्य विक्रम अग्रवाल – यूपी
मयंक त्रिपाठी – यूपी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now