प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2600 क्विंटल धान की कमी पर जय जगदंबा राइस मिल सील, मचा हड़कंप

On: Thursday, January 8, 2026 5:35 PM
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2600 क्विंटल धान की कमी पर जय जगदंबा राइस मिल सील, मचा हड़कंप
ad

Breaking News: प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनपुर क्षेत्र में संचालित जय जगदंबा राइस मिल को सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान राइस मिल में 2600 क्विंटल धान कम पाया गया।

सरगुजा। Big Breaking News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनपुर क्षेत्र में संचालित जय जगदंबा राइस मिल को सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान राइस मिल में 2600 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, लखनपुर के जुनाडीह में स्थित जय जगदंबा राइस मिल का संचालन राइस मिल एसोसिएशन सरगुजा के अध्यक्ष हरविंद अग्रवाल द्वारा किया जा रहा था। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर तथा एसडीएम वन सिंह नेताम के मार्गदर्शन में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने राइस मिल का निरीक्षण किया।

Read More: Breaking News: छत्तीसगढ़ के दो जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप..

2600 क्विंटल धान की कमी, राइस मिल सील

जांच के दौरान स्टॉक मिलान में भारी अनियमितता सामने आई, जिसमें 2600 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इस पर तहसीलदार अंकिता पटेल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने राइस मिल को तत्काल सील करने की कार्रवाई की।

निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार सर्वेश पटेल, खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह सहित राजस्व और खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के राइस मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now