Love triangle : अंबिकापुर की लड़की के चक्कर में दुर्ग में मर्डर, दो आशिक आपस में भिड़े, एक मारा गया

On: Monday, December 30, 2024 10:36 AM
ad

भिलाई. Love triangle पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत बदमाश युवकों ने एक सिपाही के बेटे को डंडा से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच संदेहियों को उठाकर पूछताछ कर रही है।

मौके से फरार हुए आरोपी

पद्मनाभपुर टीआई केशव कोशले ने बताया कि Love triangle घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे कसारीडीह सिविल लाइन की है। पुलिस लाइन में रहने वाले आरक्षक बेटा चेतन साहू (21 वर्ष) और तुलेश साहू एक ही युवती से प्रेम करते थे। हालांकि युवती अभी अंबिंकापुर में रहती है। लव ट्रेंगल की वजह से दोनों में विवाद की स्थिति बनी। रात में चेतन सिविल लाइन पहुंच गया।

प्लानिंग करके बुलाया

जहां बदमाश युवकों ने प्लानिंग के साथ सिविल लाइन में उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। Love triangle आरोपियों के हाथ में डंडा था। उसी डंडे से चेतन को मारने लगे। वह अपने को बचाने की कोशिश किया, लेकिन बदमाश युवकों ने डंडा से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। वह जमीन पर गिर गया। तब आरोपी मौके से फरार हो गए।

Love triangle युवती ने चेतन को बुलाया

टीआई ने बताया कि Love triangle युवती की मां सिपाही है। वह वर्तमान में अंबिकापुर में रहती है। युवती से चेतन और तुलेश दोनों बात करते थे। 24 दिसम्बर को युवती क्रिस्मस मनाने के लिए दुर्ग आई थी। चेतन उसे बाइक में बैठाकर कही ले जा रहा था। इस बीच आरोपी तुलेश साहू उसे देख लिया। तब वह आग बबूला होकर युवती को फोन किया।

Also Read: Constable beaten video: पुलिसकर्मी ने युवक को मारे 2 थप्पड़ तो दोस्तों ने उसकी भी जमकर की धुनाई, देखें वायरल वीडियो

उसे कहा कि तुम मुझसे भी बात करती हो और चेतन की बाइक में बैठ कर घूम रही हो। रविवार की रात युवती ने चेतन साहू को फोन कर सिविल लाइन बुलाया। Love triangle उसने कहा कि तुलेश से बात करनी है। जब चेतन पहुंचा तो बातचीत के बीच तुलेश विवाद कर लिया।

बांस के डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर मारा

टीआई ने बताया कि चेतन को बदमाशों ने सड़क पर ही दौड़ा दौड़ाकर डंडे से मारा। डंडे के प्रहार से उसका सिर फट गया। घटना स्थल पर खून ही खून फैल गया। वह जान बचाने घायल अवस्था में सामने वाले घर में घुस गया, जिस घर में घुसा उसके आंगन में खून फैल गया।Love triangle चेतन को घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बीच रात 12 बजे उसकी सांसे थम गई। सूचना पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। हालांकि पांच संदेहियों को रात में उठा लिए। फिलहाल आरोपी फरार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment