Promotion News: 3% डीए के बाद सरकार का बड़ा फैसला, खनिज विभाग में 3 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें List

On: Thursday, January 15, 2026 6:54 PM
प्रमोशन
ad

Promotion News: छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने तीन सहायक भौमिकीविदों को पदोन्नत कर उप संचालक (भौमिकी) के पद पर नियुक्त किया है।

रायपुर। Promotion News: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब राज्य शासन ने खनिज विभाग के अधिकारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने तीन सहायक भौमिकीविदों को पदोन्नत कर उप संचालक (भौमिकी) के पद पर नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में स्थानांतरित किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद शामिल हैं। इस निर्णय के बाद विभाग में खुशी की लहर देखी जा रही है।

आदेश जारी

cg news

पदस्थापना आदेश के तहत पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं परमानंद खूंटे को भी संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now