CAF jawan’s murder case: दो बच्चों की मां, क्लॉस्टिका केरकेट्टा (31 वर्ष) ने अपने प्रेमी विवेक टोप्पो (31 वर्ष) के साथ मिलकर अपने पति, 52 वर्षीय विश्वनाथ केरकेट्टा की हत्या कर दी।
बलरामपुर। CAF jawan’s murder case: प्यार, भरोसा और दांपत्य जीवन की मर्यादा… यही वो रिश्ते होते हैं जिन पर एक परिवार टिका होता है। लेकिन जब इन रिश्तों में धोखा, अवैध संबंध और साजिश घुल जाए, तो वही रिश्ता खून से सना हुआ अपराध बन जाता है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ही अपने पति की जान की दुश्मन बन गई।
यह घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सामने आई, जहां दो बच्चों की मां, क्लॉस्टिका केरकेट्टा (31 वर्ष) ने अपने प्रेमी विवेक टोप्पो (31 वर्ष) के साथ मिलकर अपने पति, 52 वर्षीय विश्वनाथ केरकेट्टा की हत्या कर दी। विश्वनाथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में तैनात थे।
2023 में छिपकर शादी कर ली थी
पुलिस ने बताया कि क्लॉस्टिका और विवेक के बीच पहले से ही प्रेम संबंध थे। दोनों ने 2023 में छिपकर शादी कर ली थी। जब विश्वनाथ को यह बात पता चली, तब से परिवार में विवाद बढ़ने लगा। क्लॉस्टिका अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और इसी मकसद से उसने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
घटना 29 जनवरी 2026 को घटी। ग्राम सतिसेमर के पास सेंदुर नदी के किनारे कुछ ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम और पुलिस के जांच दल ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव काफी सड़ा-गला हुआ था, जिससे तत्काल पहचान संभव नहीं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।
मोबाइल, बैग, दस्तावेज और कपड़े अपने पास रख लिया
पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के दिन क्लॉस्टिका रायपुर में थी। विवेक ने उसे धोखे से घटनास्थल पर बुलाया और घास छिलने वाले खुरपी से विश्वनाथ पर ताबड़तोड़ वार किया। इसके बाद शव को नदी के किनारे रेत में दबा दिया गया। आरोपी विवेक ने मृतक के मोबाइल, बैग, दस्तावेज और कपड़े भी अपने पास रख लिए, ताकि शव की पहचान न हो सके।
Read More: 15 फरवरी के बाद सरकारी खरीदी पर रोक, इन पर लागू नहीं होगा नियम, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
CAF jawan’s murder case: आरोपी ने उगला सच
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 3 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या और शव को छुपाने की पूरी योजना स्वीकार की है। दरअसल, मामला 29 जनवरी 2026 का है। कुछ ग्रामीण शाम को ग्राम सतिसेमर के पास सेंदुर नदी की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने शव देखा और पुलिस की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव काफी सड़ा-गला हुआ था, इसलिए तुरंत पहचान नहीं हो सकी। बलरामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे पुलिस ने उसकी हत्या की पुष्टि की।
पति-पत्नी में विवाद होता रहता था
मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का निकला। हत्या की वारदात मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका केरकेट्टा 31 वर्ष व उसके प्रेमी बलरामपुर जिले के ग्राम बेलकुंद्री चलगली निवासी विवेक टोप्पो पिता स्व. प्रफुल्ल टोप्पो 31 वर्ष द्वारा अंजाम दिया गया था।
पत्नी व उसके प्रेमी के बीच प्रेम संबंध व शादी कर लेने की बात उसके पति को चल गई थी। इस वजह से पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। इसी बीच पत्नी व प्रेमी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। पुलिस की पूछताछ में मृत जवान की पत्नी व उसके प्रेमी ने हत्या कर शव नदी में रेत में दफन करने की बात स्वीकार की।






