अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर अब स्पीडगन की होगी तैनाती, जानिए क्या है इसकी खासियत?

On: Thursday, August 1, 2024 10:45 AM
ad

0 अगर आप अंबिकापुर से बिलासपुर के बीच सड़क मार्ग के रास्ते आना जाना करते हैं, तो इस खबर को जानना आपके लिए जरुरी है। ताकि आप दंड या जुर्माना से बच सके और अपना सफर सुरक्षित तय कर सकें।

कोरबा। बिलासपुर से अंबिकापुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोरबा जिला प्रशासन ने हाइवे पर स्पीडगन तैनात करने का निर्णय लिया है। ताकि वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी जा सके।

दुर्घटना जन्य क्षेत्रों से पहले गाड़ियों की स्पीड नियंत्रण के लिए होर्डिंग्स व साइन बोर्ड प्रदर्शित किया जाएगा। यथा स्थानों पर स्पीडगन स्थापित किए जाएंगे।

स्पीडगन दूर से ही वाहनों की गति को पकड़ लेगा और निर्धारित गति से अधिक की रफ्तार होने पर पुलिस उसे रोक लेगी। भारी भरख्म जुर्माना लगाया जाएगा। हर साल इस मार्ग पर छोटी- बड़ी दुर्घटनाओं में 100 से अधिक यात्री मारे जाते हैं।

कोरबा जिला प्रशासन ने लिया सख्त निर्णय


अंबिकापुर से बिलासपुर के बीच राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटना को लेकर कोरबा जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

इस मार्ग पर कोरबा जिले में चिन्हाकित सभी ब्लैक स्पॉट पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव ट्रैफिक साइन, स्पीडगन, सीसीटीवी कैमरा, क्रैश बैरियर, हाई मास्ट लाइट, होर्डिंग्स लगाने जैसे अन्य कार्य को करने का निर्णय लिया है। जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं होती है और वहां रात में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है तो वहां प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।

छोटे मार्गों से मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर रंबल स्ट्रीप लगाया जाएगा। आवश्यक स्थानों में पेड़ो पर रेडियम रिफ्लेक्टर, संकेतक, ब्लिंकर भी लगाया जाएगा। इसका निर्णय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुआ है। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य अफसर मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment