Suicide attempt: छत्तीसगढ़ में SSB जवान ने किया सुसाइड, एक सप्ताह के अंदर SSB के दो जवानों को खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

On: Tuesday, September 3, 2024 12:04 PM
ad

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कांकेर में पदस्थ SSB सशस्त्र सीमा बल के एक जवान ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे जवान की मौत हो गई।Suicide attempt  मिली जानकारी के अनुसार मृत जवान राकेश कुमार यूपी का रहने वाला था। वह एसएसबी के 33 वीं बटालियन कोसरोंडा COB में पदस्थ था। 33 वीं बटालियन के कमाडेंट अभिषेक आनंद ने बताया कि जवान ने मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे के करीब आत्महत्या किया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। जांच के बाद भी सही कारण सामने आ पाएगा।

यह भी पढ़ें : Villagers meets minister: तहसीलदार का ट्रांसफर कराने मंत्री के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा- सिर्फ भू-बिचौलियों का हो रहा काम, हमे मिलती है तारीख पर तारीख

डॉग हेंडलर था मृत जवान

मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला SSB कांस्टेबल कोसरोंडा में डॉग हेंडलर का कार्य करता था। जवान की गोली मारने की घटना से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी Suicide attemptसूचना बटालियन के कमांडेंट और उच्च अधिकारियों को दी गई। मृत जवान ने किस कारण से सुसाइड किया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Donate organs: पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और उनके भतीजे ने अंगदान का लिया संकल्प, मिला सर्टिफिकेट

एक सप्ताह के अंदर दो जवानों ने किया Suicide attempt

छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह के अंदर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दो जवानों ने आत्महत्या किया है। 25 अगस्त को भिलाई के ट्रांजिट कैंप में भी SSB जवान ने Suicide attempt ऑन ड्यूटी खुद को गोली मार ली थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई थी। छत्तीसगढ़ में पैरामिलिट्री जवानों के आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment