गुरुवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सरगुजा संभाग में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

On: Wednesday, July 24, 2024 3:22 PM
ad

Weather Reporter .. लगातार 50 घंटों से जारी बारिश से दुर्ग जिले में दिन और रात को मिलाकर 84.6 यानी करीब साढ़े तीन इंच पानी गिर चुका है। बुधवार को पहले सुबह हल्की बारिश हुई, लेकिन फिर दोपहर से रात 8 बजे तक बारिश थम गई। इस तरह झड़ी से थोड़ा आराम मिला। इसके बाद देर रात दोबारा से बारिश शुरू हो गई। मंगलवार की रात को 44.6 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं बुधवार दोपहर तक 40.2 मिलीमीटर पानी बरसा। सावन के महीने की इस झड़ी ने तापमान में बड़ी गिरावट लाई। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से 4.2 डिग्री की गिरावट के बाद 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 4.1 डिग्री की गिरावट के बाद 20.2 डिग्री पर पहुंचा। कई दिनों से उमस से बेहाल लोगों को ठंडी हवाओं ने बड़ी राहत पहुंचाई। रात को पहले जहां तेज उमस ने परेशान किया हुआ था, वहीं अब दो दिनों की वर्षा के बाद रात में ठंड लगने लगी। बहरहाल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दुर्ग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें अगले तीन से चार दिनों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

अभी भी सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ३२३ मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो कि कोटे से अभी भी २६ फीसदी कम है। अगले कुछ दिनों में जारी रहने वाली बारिश से इसकी भरपाई की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक्टिव मानसून अगले कुछ दिन ऐसे ही झमाझम बारिश जारी रखेगा। मानसून द्रोणिका और इसके साथ ऊपरी हवा में बने विंड शियर जोन के असर से गुरुवार को भी दुर्ग जिले में बारिश जारी रहेगी। जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान भी लगाया गया है।

अब तक 306.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले में एक जून से 24 जुलाई तक 306.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा 521.8 मिमी पाटन तहसील में हुई वहीं न्यूनतम 202.9 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 269.6 मिमी, तहसील धमधा में 218.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 270.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 355.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जानिए…प्रदेश में कहां कितनी बारिश

  • बलरामपुर रामानुजगंज – 116 mm
  • महासमुंद – 112 mm
  • बलौदाबाजार भाटापारा – 126 mm
  • बीजापुर – 140 mm
  • राजनांदगांव – 84.6 mm
  • दुर्ग – 77.6 mm
  • चिरमिरी भरतपुर – 96.2

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment