Ratan Tata movie: मशहूर उद्योगपति ‘रतन टाटा’ की जिंदगी पर बनेगी मूवी, डायरेक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने किया ऐलान

On: Saturday, October 12, 2024 12:26 PM
Ratan Tata movie
ad

Ratan Tata movie: जी ग्रुप द्वारा रतन टाटा के जीवन पर आधारित एक फुल लेंथ बायोग्राफिकल फिल्म बनाने का लिया गया निर्णय

मुंबई। Ratan Tata movie: जी समूह के संस्थापक डा. सुभाष चंद्रा ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata movie) की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन नोएल टाटा का निधन 9 अक्टूबर को हो गया है। उनके निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया था। वहीं पीएम समेत कई नामी हस्तियों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Ratan Tata movie
Ratan Tata

उद्योगपति रतन टाटा के निधन के तीसरे ही दिन जी समूह के संस्थापक डा. सुभाष चंद्रा ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। डा. सुभाष चंद्रा ने कहा ‘जी ग्रुप’ ने निर्णय लिया है कि रतन टाटा के जीवन के उपर एक फुल लेंथ बायोग्राफिकल फिल्म बनाई जाएगी,

जो कि जी-5 पर तो चलेगी ही। बाकी जी के जितनी भी भाषाओं के नेटवर्क हैं, उन सभी भाषाओं में फिल्म बनेगी। पूरे देश और दुनिया को वियोन के माध्यम से वह फिल्म दिखाई जाएगी।

Also Read: Mahadev Satta App: महादेव सट्टा एप्प का संचालक सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रुके थे ईडी के अधिकारी

86 साल की उम्र में हुआ निधन

रतन टाटा का जन्म 1937 में महाराष्ट्र में हुआ था। उनका निधन 86 वर्ष की उम्र में 9 अक्टूबर को मुंबई के कैंट ब्रीच अस्पताल में हुआ। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका जीवन टाटा ग्रुप के अलावा देश व समाज के लिए भी समर्पित था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment