शर्मनाक VVIP कल्चर, झांसी के NICU में 10 नवजात जिंदा जले, अफसर-मंत्रियों की बेशर्मी…, गेट पर स्वागत के लिए कराई चूने की मार्किंग, वीडियो में देखिए शर्मसार हरकत…

On: Saturday, November 16, 2024 8:57 PM
ad

झांसी। VVIP उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में 10 बच्चों की मौत पर VVIP लोगों का स्वागत भारी पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद वहां दौरे के लिए आने वाले VVIP  लोगों के लिए आनन-फानन में चूने का छिड़काव हुआ और अन्य इंतजाम किए गए। वीडियो में कर्मचारी रास्ते में चूना छिड़कते दिख रहे हैं।

यह भी देखें :  Balrampur triple murder case: ट्रिपल मर्डर केस में थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, संदेही मुख्तार बताएगा पूरी सच्चाई

घटना पर VVIP स्वास्थ्य मंत्री ने जताई आपत्ति

VVIP तैयारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आपत्ति जताई है। उन्होंने एक बयान में कहा कि चूना डालने का कार्य ठीक नहीं है। VVIP  मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री पाठक, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और अन्य अधिकारियों के साथ रात में मौका स्थल के लिए रवाना हो गए थे। अस्पताल में हुए इस भीषण हादसे पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस योगी सरकार पर हमलावर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment