Cg congress : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज के घर की रेकी करता हुआ पकड़ा गया पुलिस का अधिकारी, भूपेश बघेल बोले–डरपोक है साय सरकार

On: Friday, February 28, 2025 7:28 AM
ad

Cg congress छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णु देव सरकार पर कांग्रेस के नेताओं को फसाने का आरोप लगाया है। भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी हो रही है।

रायपुर। Cg congress छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णु देव सरकार पर कांग्रेस के नेताओं को फसाने का आरोप लगाया है। भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी हो रही है। गुरुवार को बैज के घर की रेकी करते हुए दंतेवाड़ा पुलिस के एक पुलिस अफसर को देखा गया है। मामला उजागर होते ही प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया है। Cg congress भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय की सरकार को इस मामले में घेरा है। भूपेश ने कहा है कि साय सरकार को  विपक्ष के नेताओं की जासूसी करनी पड़ रही है।

Read more : Electric shock death : जंगल में प्रेमिका से मिलने गया युवक सूअर पकड़ने के जाल में फंसा, उसमें दौड़ रहा था 440 वॉट का करंट, झुलसने का पाता चलते ही शिकारियों ने दुबारा  जिंदा जलाया, और प्रेमिका…

Cg congress ये है पूरा मामला और आरोप

दरअसल दंतेवाड़ा के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम के खिलाफ दंतेवाड़ा के किरंदुल थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। प्रशासन ने उनकी संपत्ति भी जब्त की है। नीलामी की तारीख भी तय कर दी है। Cg congress मामला हिरोली-डोकापारा की सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा पुलिस के इंस्पेक्टर नरेश सलाम उनकी तलाश के लिए रायपुर गए हुए थे। जहां दीपक बैज के घर के बाहर रेकी करते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं ने देखा। इसके बाद हड़कंप मच गया। दीपक बैज इस मामले में आज आज की दोपहर प्रेस कांफ्रेंस लेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment