Cg political: रिटायर्ड IAS अशोक अग्रवाल भाजपा में शामिल, वरिष्ठ BJP नेता छगन मूंदड़ा ने दिलाई सदस्यता

On: Thursday, September 26, 2024 10:39 AM
ad

Cg political भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा ने अशोक अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विधानसभा चुनाव के पहले कई अफसरों ने भाजपा का दामन थामा है।

रायपुर. रिटायर्ड आईएएस अशोक अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। एसएसरिटायरमेंट के बाद रमन सरकार ने उन्हें सूचना आयुक्त बनाया था। Cg political बतौर सूचना आयुक्त कार्यकाल खत्म होने के बाद से उनके नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि वह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा ने अशोक अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विधानसभा चुनाव के पहले कई अफसरों ने भाजपा का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें : Pen down : छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर को कलम बंद, हड़ताल पर रहेंगे शिक्षक, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की मांगों का किया समर्थन

Cg political दुर्ग संभाग में कमिश्नर भी रहे

प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए अशोक अग्रवाल ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। 1985 में वह राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए थे। एसभारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोट होने के बाद उन्हें साल 2000 का बैच आवंटित किया गया था। Cg political अशोक अग्रवाल कोरबा, रायगढ़ और राजनांदगांव जिले में कलेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं। रायपुर और दुर्ग संभाग के कमिश्नर रह चुके अग्रवाल ने जनसंपर्क संचालक के रूप में भी अपने दायित्व का निर्वहन किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment