Chhattisgarh jail’s: छत्तीसगढ़ के जेलों में अब कैदी पढ़ेंगे पांचजन्य एवं आर्गेनाइजर मैगज़ीन

On: Wednesday, January 29, 2025 11:19 AM
Chhattisgarh jail's
ad

Chhattisgarh jail’s: डीजी जेल के निरीक्षण के दौरान इन पुस्तकों की उपलब्धता नहीं मिलने पर लिया निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अब सभी जेलों (Chhattisgarh jail’s) में रह रहे कैदी पांचजन्य एवं आर्गेनाइजर मैगजीन पढ़ सकेंगे। पिछले दिनों डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने जेलों का निरीक्षण किया था। यहां की लाइब्रेरी में इनकी कमी पाई गई। ऐसे में उन्होंने पांचजन्य व आर्गेनाइजर मैगजीन सभी जेलों में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इन पुस्तकों के उपलब्ध रहने से कैदी सम सामयिकी ज्ञान के साथ सनातन भारतीय संस्कृति का भी लाभ ले सकेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सभी जेलों (Chhattisgarh jail’s) में कैदियों के लिए लाइब्रेरी एवं पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध है। इन जेलों में लगभग 1 लाख से अधिक पुस्तक पुस्तिकाएं उपलब्ध हैं।

Chhattisgarh jail's
Panchjanya

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता द्वारा विभिन्न जेलों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जेलों की लाइब्रेरी में पांचजन्य तथा ऑर्गेनाइजर मैगजीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अब नियमित रूप से सभी जेलों (Chhattisgarh jail’s) में कैदियों के पठन-पाठन हेतु पांचजन्य तथा ऑर्गेनाइजर मैगजीन उपलब्ध कराई जा रही है।

Also Read: Beaten Video Viral: 2 फल व्यवसायियों से मारपीट का Video वायरल, फटा सिर, एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने हाथ-मुक्के, डंडे और ईंट-पत्थर से किया हमला, देखें वीडियो

Chhattisgarh jail’s: कैदी ले पाएंगे लाभ

पांचजन्य व आर्गेनाइजर मैगजीन की उपलब्धता होने से कैदी (Chhattisgarh jail’s) सामयिकी ज्ञान में अद्यतन रहने के साथ-साथ सनातन भारतीय संस्कृति का भी पुण्य लाभ कर सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment