CM vishnudev’s helicopter landing मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों सुशासन तिहार को लेकर जगह जगह पहुंच रहे हैं। जनता की समस्या को सुलझाने के लिए अफसरों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच गुरुवार को एक खास घटना हुई। दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित मुलेर गांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर अचानक उतर गया।

दंतेवाड़ा। CM vishnudev’s helicopter landing मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों सुशासन तिहार को लेकर जगह जगह पहुंच रहे हैं। जनता की समस्या को सुलझाने के लिए अफसरों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच गुरुवार को एक खास घटना हुई। दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित मुलेर गांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर अचानक उतर गया। इस गांव में न केवल पहली बार हेलीकाप्टर उतरा बल्कि इस गांव के इतिहास में पहली बार किसी सीएम ने दस्तक दी। सीएम को पहुंचा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर तरफ सीएम ओर उनके हेलीकॉप्टर की चर्चा होने लगी।

क्यों उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर 

सीएम विष्णु देव साय प्रदेश के गांवों का दौरा कर रहे हैं। वे हर अंतिम गांव तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को सीएम दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के बॉर्डर पर स्थित मुलेर गांव में पहुंच गए। मुलेर और इसके आसपास का इलाका नक्सलियों का गढ़ रहा है। CM vishnudev’s helicopter landing नक्सलियों के खौफ के कारण ये इलाका सरकार की पहुंच से कोसो दूर रहा है। प्रदेश में नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार पूरजोर काम कर रही है।

Read More: BIG Breaking News: बकरी चोरी की आड़ में युवक की नृशंस हत्या, बदमाशों ने मां-बाप के सामने ही पीट-पीटकर मारा, फिर…. ले भागे 5 बकरे

CM vishnudev’s helicopter landing ग्रामीण फूले नहीं समा रहे

सरकार इलाकों में विकास पहुंचाने के लिए भी सरकार पूरी कोशिशें कर रही हैं। गुरुवार को सीएम साय इस गांव में पहुंचे। यहां ग्रामीणों से बातचीत की। उन्हें शांति, विकास और सुरक्षा का पूरा भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर जिले के अफसर, कर्मचारी, नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। अपने बीच सीएम साय को पहुंचे देख ग्रामीण फुले नहीं समा रहे थे।