Crime news: 2 युवकों ने महिला व युवती पर फेंका सम्मोहन का ऐसा जाल कि पीछे-पीछे चल पड़ीं दोनों, जब एहसास हुआ तो…, पढ़े ठगी की इनसाइड स्टोरी

On: Saturday, December 21, 2024 10:51 AM
Crime news
ad

Crime news: सीसीटीवी में कैद हुआ नजारा, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर से रिश्तेदार के घर आई थी महिला, युवती के साथ मंदिर जाने के दौरान हुई घटना

एमसीबी। रिश्तेदार के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर से आई महिला की महिला ठगी (Crime news) की शिकार हो गई। दरअसल मनेंद्रगढ़ में महिला अपनी रिश्ते की भतीजी के साथ मंदिर गई थी। इसी दौरान 2 युवकों ने बातचीत कर सम्मोहन का ऐसा जाल फेंका कि दोनों झांसे में आ गईं। दोनों उनके पीछे-पीछे चल पड़ीं। इस दौरान महिला ने अपनी सोने की बाली और चेन युवकों को दे दिया। इसी बीच चकमा देकर दोनों युवक ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। महिला ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी में कैद तस्वीर देख उनकी खोजबीन शुुरु कर दी है।

एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 में अपने रिश्तेदार के घर जबलपुर से सुनीता जैन आई थी। शुक्रवार की सुबह साढ़े 9 बजे रिश्ते में लगने वाली 22 वर्षीय भतीजी के साथ वह मंदिर जा रही थी। इसी बीच उन्हें 2 युवक मिले। युवकों ने सुनीता जैन से कहा कि वे भविष्य देखते हैं। उन्होंने उसके जीवन में आ रही परेशानियों (Crime news) की जानकारी देने तथा उन्हें दूर करने की बात कही।

Crime news
Incident captured in CCTV

फिर उन्होंने महिला को अपनी बातों से सम्मोहित कर लिया और एक बोतल पानी लाने कहा। वहीं उन्होंने महिला द्वारा पहनी हुई सोने की कान की बाली व चेन यह कहकर मांग लिया कि गहनों में सूतक (Crime news) लगा है। वे इसे ठीक कर देंगे। महिला ने गहने दे दिए और भतीजी के साथ उनके पीछे-पीछे चलने लगी।

Also Read: Clerk beaten: CMHO ऑफिस के बाबू की मितानिनों ने जमकर पिटाई की, आवेदन देने पहुंचने पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया

आगे चलने कहा और हो गए फरार

कान की बाली व चेन लेने के बाद दोनों युवकों ने महिला व उसकी भतीजी से कहा कि वे उनसे 10 कदम आगे चलें। महिला भी उनकी बात मानकर आगे चलने लगी। इसी बीच दोनों युवक वहां से फरार हो गए। जब महिलाओं ने पीछे मुडक़र देखा तो युवक गायब थे। इसके बाद महिला को आभास हुआ कि उसके गहने गायब (Crime news) हो चुके हैं।

Also Read: Municipal elections: नगर निगम अंबिकापुर के ये 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, बाकी के वार्डों की जानिए स्थिति

Crime news: परिचितों को बताई पूरी बात

ठगी की शिकार हो चुकी सुनीता जैन ने यह बात अपने परिचितों को बताई। सोचने वाली बात यह है कि महिला के साथ 22 वर्षीय भतीजी भी थी। उसने भी उस समय हुई घटना (Crime news) के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। उसका कहना है कि जिस समय घटना हुई, मुझे भी नहीं मालूम कि उन लोगों ने क्या कर दिया था। कुछ भी समझ में नहीं आया।

Crime news
Incident captured in CCTV

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

महिला ने मामले की शिकायत (Crime news) मनेंद्रगढ़ थाने में दर्ज कराई। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास से सीसी फुटेज खंगाले गए। इसमें महिला व युवती 2 लोगों के पीछे चलती दिखाई दे रही हैं। वहीं पुराना कांजी हाउस के सामने एक कचरे में महिला का मोबाइल मिला है। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है। घटना को लेकर लोग असमंजस में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment