Devendra yadav case : देवेंद्र से मिलने आज छत्तीसगढ़ आएंगे सचिन पायलट, बनेगी आगे की रणनीती

On: Friday, August 23, 2024 7:28 AM
ad

Devendra yadav case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। इस घटना के बाद कांग्रेस के छत्‍तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। सचिन पायलट दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि पायलट शाम 3 बजे रायपुर जेल जाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वह पार्टी की रणनीति और आगे की योजना पर चर्चा करेंगे।

Devendra yadav case में कार्टून जारी

इधर, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने कार्टून जारी कर चुटकी ली है। भाजपा ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफा नहीं होता…शीर्षक देकर कार्टून जारी किया है। इसमें बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से विधायकों की मुलाकात को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें : Flood in tripura त्रिपुरा में बाढ़ से हालात बदतर, 22 की मौत, 65 हजार प्रभावित

पोस्टर में जेल में बंद दो महिलाएं और एक पुरुष दिख रहा है। तीन लोग जेल से बाहर हैं, जो मिलने पहुंचे हैं। जेल में बंद महिलाओं को नूरा और मौम्या नाम दिया गया है। महिलाएं अंगुली से इशारा करती हुई मुलाकात करने पहुंचे लोगों से कह रही हैं कि हमारे लिए भी थोड़ा प्रदर्शन कर लो, हम भी तुम्हारे ही लोग हैं।

आज राजभवन जाएंगे कांग्रेसी

बताते चलें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में केंद्रीय जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से मंगलवार को मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल और लालजीत सिंह राठिया पहुंचे थे। विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस आक्रामक है।

यह भी पढ़ें : UP ajab gajab: एक ऐसा परिवार जिसमे 2 लोगों को दिन में नहीं दिखता, 2 की रात को चली जाती है आखों को रौशनी

कांग्रेस ने शुक्रवार को राजभवन मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने और शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी का विरोध करने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बौखलाहट में भाजपा कार्टून जारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment