ivory smuggling जनकू धुरिया निवासी रामकोला और विनोद वर्मा निवासी हरिगंवा बलरामपुर को तस्करी के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही तस्करों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कारवाई कर भेजा गया। इस मामले में अब वन विभाग की टीम आगे की पूछताछ कर रही है।

अंबिकापुर। सरगुजा वन विभाग की टीम ने गुरुवार शाम को अंबिकापुर के अंतर्राज्यीय बस अड्डे से हाथी दांतों की सौदेबाजी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 4.660 किलोग्राम वजन के 2 हाथी दांत बरामद किए गए है। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के इनपुट के आधार पर सरगुजा और सूरजपुर वनमण्डल की टीम ने कारवाई की है।

देखिए वीडियो

जनकू धुरिया निवासी रामकोला और विनोद वर्मा निवासी हरिगंवा बलरामपुर को तस्करी के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही तस्करों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कारवाई कर भेजा गया। इस मामले में अब वन विभाग की टीम आगे की पूछताछ कर रही है।

ivory smuggling ऐसे मिला इनपुट फिर कार्रवाई

दिनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पिछले साल एक जंगली हाथी का शिकार किया था। उसके बाद उसके दोनों दांत निकाल लिए थे। हाथी के दांतों को करीब एक साल छुपाकर रखा। जिस हाथी का शिकार किया वह करीब 20 साल का था। इस मामले में उन्हें जेल भेजा गया।

Read More: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एनकाउंटर! अब तक 25 नक्सली ढेर, दोनों ओर से चल रही ताबड़तोड़ फायरिंग

जेल से निकले तो हाथी दांत को बेचने की योजना बनाई। इसके लिए एक तस्कर से बातचीत चल रही थी जिसकी सूचना डब्ल्यूसीसीबी को मुखबिर से मिल गई। ivory smuggling सरगुजा डीएफओ के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई गई।