Uproar new bride : नई दुल्हन ने तीन दिनों के अंदर दूल्हे को किया रिजेक्ट, थाने पहुंच कर किया हंगामा, कहा- मैं एक पल भी नहीं रह सकती

On: Tuesday, July 23, 2024 8:58 AM
Bihar Ara Bhojpur District Dulhan Police Station Uproar
ad

युवती को समझाने की कोई भी युति काम नहीं आई और यहां शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन थाने में पहुंच गई, जहां उन्होंने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया

भोजपुर। आज के समय में किसी पर भी परिवार की मर्जी नहीं थोपी जा सकती, नहीं तो परिवार को साथ समाज को भी तकलीफ झेलनी पड़ती है। खासकर शादी के मामले पर लड़के और लड़की में पूरी तरह से सहमति के बाद ही दोनों पक्षों को निर्णय लेना चाहिए। एक मामला बिहार के आरा (भोजपुर) जिले से सामने आया है।

यह हैरान, परेशान करने वाले मामले में दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग हलाकान हो गए हैं। कोई भी युति काम नहीं आई और यहां शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन थाने में पहुंच गई, जहां उन्होंने पति के साथ रहने से इंकार करते हुए शादी में मिले सभी सामान के साथ मायका वापस चली गई।

थाने में नई-नवेली दुल्हन की बातों को सुनकर पहले तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पति के साथ नहीं रहने का कारण पूछा गया, तो नवविवाहिता ने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है और उसे जबरदस्ती शादी के लिए मजबूर किया गया था। मैं उसके साथ नहीं रहूंगी।

बता दें कि 17 जुलाई को महिला की शादी पटना के युवक के साथ हुई थी। शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने पति को रिजेक्ट कर दिया। नई-नवेली दुल्हन की बातों को सुनकर पहले तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी रही। दुल्हन के परिजनों ने भी उसे बहुत समझाया कि अब शादी हो चुकी है और घर की इज्जत का भी सवाल है, लेकिन दुल्हन ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो किसी कीमत पर पति के साथ नहीं रह सकती।

थाने में दोनों पक्ष ने रखी बात
जब ये सबकुछ चल रहा था तब, थाने में दुल्हन का पति और दोनों पक्षों के लोग भी मौजूद थे। सभी लोग हैरान थे, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर इसे कैसे समझाएं, करें तो क्या करें। लोगों का कहना है कि शादी को अभी तीन दिन ही हुए हैं और इतनी जल्दी ऐसा कैसे हो गया। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चर रही है।

किसी कीमत पर साथ नहीं रहूंगी
इधर दुल्हन के परिजनों ने जानकारी दी कि शादी के बाद से लड़की ससुराल में खुश नहीं थी। तीसरे दिन वो अचानक से अपना घर-बार छोड़कर थाने चली आई। उसने पुलिस को बताया कि उसे उसका पति पसंद नहीं है। उसे जबर्दस्ती इस शादी के लिए मजबूर किया गया था। दुल्हन ने कहा, ‘मुझे पति पसंद नहीं है। किसी भी कीमत पर अब उसके साथ नहीं रहूंगी।’

मर्जी से करना चाहती थी शादी
परिजन ने आगे बताया कि वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर जबर्दस्ती उसकी शादी कर दी गई। इसलिए वो अब इस शादी से अलग होना चाहती हैं। वह अपने फैसले पर अडिग रहेगी। वहीं लड़की ने शादी का सारा सामान लेकर अपने मायके लौट आई। वहीं पुलिस थाने से उधर, दूल्हा और उसके परिवार भी पटना वापस लौट गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment