Pushpa-2 : ‘पुष्पा: द रूल’: तय समय से पहले रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म, हुआ आधिकारिक ऐलान 

On: Friday, October 25, 2024 10:14 PM
ad

Pushpa-2 अब फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव किया गया है। दरअसल, यह फिल्म तय समय से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

मनोरंजन डेस्क। लंबे समय से अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर चर्चा में हैं। यह 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था। Pushpa-2 ‘पुष्पा: द रूल’ 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव किया गया है। दरअसल, यह फिल्म तय समय से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें : Custodial death case: महिला ASP को महिलाओं ने चप्पल और डंडे से मारा, ईंट पत्थर से किया हमला तो भागते समय बाइक से टकराकर गिरीं- देखें Video

रिकॉर्ड एक दिन पहले टूटेंगे

‘पुष्पा: द रूल’ Pushpa-2 सिनेमाघरों में तय तारीख से एक दिन पहले रिलीज हो जाएगी। यह फिल्म अब 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।टी-सीरीज ने लिखा, ‘जश्न एक दिन पहले शुरू होगा। बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी एक दिन पहले शुरू होगी। रिकॉर्ड एक दिन पहले टूटेंगे। Pushpa-2 पुष्पा राज की रूल एक दिन पहले शुरू होगी।’पिछले कुछ दिनों फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव की खबरें आ रही थीं और अब इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है।

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 

‘पुष्पा: द रूल’ Pushpa-2 हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी। यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है। रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment