SI shot dead: स्पेशल ब्रांच के एसआई की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ ढाबे में पार्टी कर लेट नाइट लौट रहे थे घर

On: Saturday, August 3, 2024 4:54 AM
ad

0 बुलेट से लौटने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली, रांची में स्पेशल ब्रांच में थे पदस्थ, सूचना मिलते ही घटना स्थल और रिम्स हॉस्पिटल पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

रांची। झारखंड के रांची में स्पेशल ब्रांच में पदस्थ एसआई की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या (SI shot dead) कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उस समय उन पर गोली चलाई, जब वे दोस्तों के साथ पार्टी कर ढाबे से अकेले घर लौट रहे थे। उनका शव कांके रिंग रोड पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। उन्हें किस वजह से गोली मारी गई, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है।

झारखंड की खूंटी जिला निवासी अनुपम कच्छप एक तेजतर्रार सब-इंस्पेक्टर थे। वे फिलहाल रांची स्पेशल ब्रांच में पदस्थ थे। शुक्रवार की रात वे रांची के कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे।

रात 1 बजे तक पार्टी खत्म हुई। इसके बाद वे रात करीब 2 बजे अकेले अपनी बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव शनिवार की सुबह रिंग रोड पर पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उनका शव फिलहाल रिम्स हॉस्पिटल की मार्चयुरी मेरखवाया गया है।

हत्या का कारण अज्ञात

सब-इंस्पेक्टर की हत्या किसने और किस वजह से की, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों की खोजबीन के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल लोकेशन भी खंगाला जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment