Rape Case: महिला से 7 युवकों ने गैंगरेप किया है। बता दें कि रात में घर लौटते समय 7 लड़कों के उसे बाइक में अगवा किया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले गए, फिर…
जांजगीर-चांपा। Rape Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। यहां महिला से 7 युवकों ने गैंगरेप किया है। बता दें कि रात में घर लौटते समय 7 लड़कों के उसे बाइक में अगवा किया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले गए। जहां उससे अनाचार किया। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को थाना चांपा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28-29 सितंबर की रात करीब 1.30 से 2 बजे अपने घर लौट रही थी। इस बीच 3 बाइक में सवार 7 युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया। फिर महिला को बाइक में बैठाकर गांव के बाहर सुनसान जगह ले गए। जहां सभी ने महिला से रेप किया एवं मौके से फरार हो गए।
7 आरोपी गिरफ्तार
महिला ने पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और केस दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो सात मोटरसाइकिल पर सात युवकों की तस्वीरें सामने आईं। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने सातों आरोपियों की पहचान की और एक-एक करके सबको गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम हैं- प्रदीप मनहर, शिवम बंजारे, कृष्ण खूंटे, अनिल महिलांगे, सूरज टंडन, दीपेश कुमार कुर्रे और शानू मीरझा. सभी की उम्र लगभग 19 साल है और ये चांपा के अलग-अलग वार्डों और घोघरा इलाके के रहने वाले हैं।
आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे और तभी उन्हें मौका मिला, जिसका उन्होंने गलत फायदा उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।






